हाजीपुर, अगस्त 9 -- Hajipur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत इशाकपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय महनार-1 के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई पदयात्रा पोषण क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे बच्चों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधान शिक्षिका कुमारी बबिता रानी के नेतृत्व में शिक्षिका कामिनी कुमारी, प्रियदर्शिनी, रानी कुमारी और शिक्षक विनोद मल्लिक ने पदयात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई। पदयात्रा में बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। शिक्षकों ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति नागरिकों के दायित्वों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली पदयात्रा...