Hajipur News: महनार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभाविप ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर अभाविप महनार के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद यादव, प्रखंड संयोजक पुनीत कुमार सिंह,नगर सह मंत्री किशन गुप्ता, छोटू कुमार, रौशन कुमार एवं अभिनाश कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने महनार गर्ल्स हाई स्कूल के मुख्य द्वार के आस-पास छात्राओं के विद्यालय आने और छुट्टी के समय महिला पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की। साथ ही महनार अनुमंडल क्षेत्र के सभी कोचिंग संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.