Hajipur News: महनार में चोरों के निशाने पर गांव, खेत में मिला खाली पेटी-बक्सा
हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र की महिंदवरा पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित लोदीपुर लखराज गांव में मंगलवार को मक्के के खेत में पेटी-बक्सा, कपड़े समेत अन्य सामान फेंका हुआ मिला। खेत में सामान पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महनार थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से मिले पेटी-बक्सा,कपड़े समेत अन्य सामान को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों को आशंका है कि चोरों ने किसी दूसरे स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पेटी से कीमती सामान निकाल लिया और खाली पेटी व कपड़े खेत में फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में पता लगाने का प्रयास किया,लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद सामान किस घर का है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.