हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: प्रखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र महनार में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महनार प्रखंड के 16 विद्यालयों के विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के वर्ग 1 से 5 में रा.प्रा.वि. महनार-1 की सिवरण कुमारी प्रथम, रा.म.वि. महनार बालक की माही कुमारी द्वितीय तथा रा.म.वि. मजलिसपुर की अराध्या सिंह तृतीय रहीं। वर्ग 6 से 8 में उ.म.वि. महनार-3 की शहनाज फातमा प्रथम, उ.म.वि. महमदपुर की स्मिता कुमारी द्वितीय तथा रा.म.वि. महिंदवारा की अश्वनी कुमारी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बालक उ.वि.महनार के प्रकाश कुमार प्रथम,उ.वि.वासुदेवपुर चंदेल की आस्था सिंह द्वितीय तथा उ.उ.मा.वि.गोरीगामा की चंचल कुमारी तृतीय रह...