हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल पंचायत के लोदीपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब 4.50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित ने महनार थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में लोदीपुर गांव निवासी मृदुल कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद के अलावा करीब 4.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में पायल,चेन,अंगूठी समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। पीड़ित ने आवेदन में कुछ लोगों पर घटना में संलिप्त होने का संदेह जताया है। उन्...