हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: महनार बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने मुख्य सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बना हुआ था। गड्ढे में आए दिन ई-रिक्शा पलटने से चालक और यात्री घायल हो रहे थे। घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर भी कई बार वायरल हुए,लेकिन गड्ढे को दुरुस्त नहीं कराया जा सका। शनिवार को लोगों की परेशानी को देखते हुए महनार के युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने खुद पहल की। युवाओं ने अपनी पॉकेट मनी से पैसे जुटाए और बालू, सीमेंट व गिट्टी की व्यवस्था कर गड्ढे को भर दिया। इसके बाद सड़क को समतल किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दिवगंत वार्ड पार्षद अशोक सिंह के निधन पर जताया शोक युवाओं की इस पहल से फिलहाल राहगीरों और ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत मिली है। इस कार्य में सन्नी कुमार, आशीष कुमार, रौशन ...