Hajipur News: महनार में क्षौर संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गया बच्चा, डूबने से मौत
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के महमदपुर पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में मंगलवार को वाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी इंद्रजीत चौधरी के पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार,कृष अपने परिजनों के साथ पड़ोस में कुछ दिन पूर्व हुई लखेन्द्र चौधरी की मौत के बाद आयोजित क्षौर संस्कार में शामिल होने आया था। क्षौर संस्कार के बाद वह वाया नदी में स्नान करने गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
जाल से खोजकर निकाला गया बच्चा कृष के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग नदी में उतरकर उसकी तलाश करने लगे। कुछ लोग जाल लेकर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता भोला मिश्रा, शाह मोहम्मद, रामचंद्र सहनी, धनेश सहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.