Hajipur News: महनार में कथित नकली टाटा नमक का बड़ा खेल उजागर, 100 पैकेट जब्त
हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के लावापुर में ब्रांडेड नमक के नाम पर कथित नकली उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर महनार थाना पुलिस ने शिवनाथ जनरल स्टोर एवं उसके गोदाम में छापेमारी कर एक-एक किलोग्राम के 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक बरामद किए। बरामद सभी पैकेटों को जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की जड़ीबूटी कंपनी के आईपीआर एग्जीक्यूटिव सुकांता डोलुई ने थाना में लिखित शिकायत देकर बताया था कि लावापुर स्थित उक्त दुकान पर टाटा ब्रांड के नाम पर कथित नकली नमक की बिक्री की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दुकान और गोदाम की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कथित नकली नमक बरामद होने के बाद उसे जब्त कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.