Hajipur News: महनार में अमरूद तोड़ने के दौरान कुएं में गिरने से बच्ची की मौत
हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत के वार्ड संख्या-13 में रविवार की शाम कुएं में गिरने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान दशरथ राय की पुत्री पुतुल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पुतुल कुमारी अपने घर के समीप अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल टूट गई और वह संतुलन खोकर पास स्थित कुएं में जा गिरी।
घटना की जानकारी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना की जानकारी महनार सीओ प्रदीप कुमार को भी दी गई। सीओ ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.