हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: नगर परिषद क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक व प्राथमिक विद्यालय महनार-1 सहित अन्य विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक में वर्ग प्रथम से अष्टम तक के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का परिणाम अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में घोषित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को एचएम कृष्ण कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। प्राथमिक विद्यालय महनार-1 में प्रधान शिक्षिका कुमारी बबिता रानी ने भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रथम से पंचम तथा षष्ठम से अष्टम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन व रंगोली प्रतियोगिता हुई। यह भी पढ़ें- बिहिया के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक ...