Hajipur News: महनार बाजार में दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों की चोरी
हाजीपुर, सितम्बर 16 -- Hajipur News: महनार, सं.सू. महनार बाजार के न्यू रोड स्थित वार्ड संख्या 12 में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर पार्ट्स की दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। जानकारी के अनुसार न्यू रोड निवासी राजकपूर शर्मा, पिता रामआशीष शर्मा, की मोटर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार की देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की खिड़की टूटी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सामानों की जांच की। जांच के दौरान चारपहिया वाहन की दो बैटरी, बाइक की तीन बैटरी तथा अन्य मोटर पार्ट्स गायब मिले। बताया गया कि चोर खिड़की की एक छड़ तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद दुकान में रखे सामानों को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.