हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: महनार के देशराजपुर बजरंगबली चौक के समीप 12 अगस्त को चौकीदार से मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी अमित कुमार उर्फ गोप ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी का आत्मसमर्पण पुलिस की लगातार दबिश और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बीच आरोपी के सरेंडर करने को पुलिस की कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में महनार थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रिमांड पर पूछताछ रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ इस संबंध में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के लगातार दबाव के कारण आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान घटना में इस्ते...