Hajipur News: महनार पुलिस ने कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ दबोचा
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- महनार में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद Hajipur News: महनार । संवाद सूत्र महनार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के फाटिकवारा गांव में छापेमारी कर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों के आरोपी रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाटिकवारा गांव निवासी स्व. महेश्वर सिंह के पुत्र रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस दौरान महनार थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक भी मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान स्थायी वारंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.