हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के हसनपुर उत्तरी स्थित पलवैया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय मेला बाबा गणिनाथ महोत्सव की तैयारियों का शनिवार को महनार विधायक सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि राजकीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रद्धालुओं के लिए करें बेहतर सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था: डीएम उन्होंने कहा ...