Hajipur News: महनार के कई स्कूलों में अग्निशमन टीम ने किया मॉक ड्रिल
हाजीपुर, अगस्त 6 -- Hajipur News: महनार अग्निशमन विभाग की ओर से क्षेत्र के कई विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी,प्राथमिक बचाव तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का प्रदर्शन कर आपदा से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश अग्निकांड छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण होते हैं। ऐसे में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.