Hajipur News: महनार :रामशरण राय कॉलेज में नर्सिंग छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
हाजीपुर, अगस्त 25 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के मक्कनपुर स्थित राम शरण राय कॉलेज में नर्सिंग के आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पहले कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया,इसके बाद जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क को जाम कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में बिना कारण कम अंक दिए जा रहे हैं।
छात्रों की मांगें उन्होंने उत्तर-पुस्तिकाओं का सही मूल्यांकन कराने,तीसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के नाम पर ली गई राशि वापस करने तथा प्रैक्टिकल के लिए ली गई राशि का हिसाब देने की मांग की। छात्रों ने नियमित लैब क्लास, व्यवस्थित क्लिनिकल ड्यूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.