Hajipur News: महनार:निःशुल्क शिक्षा केंद्र में गुरुपूजन सह रक्षाबंधन उत्सव
हाजीपुर, अगस्त 26 -- Hajipur News: महनार के हसनपुर स्तिथ श्रीराम क्लासेस निःशुल्क शिक्षा की ओर से बुधवार को गुरुपूजन सह रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को राखी बांधकर सम्मान प्रकट किया। वहीं दूसरी राखी परिसर के पेड़ को बांधकर पेड़-पौधों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान राखी निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई,जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक और संदेशपरक राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में सुकृति कुमारी प्रथम रहीं,जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बौद्धिक सत्र में गुरु-शिष्य संबंध, रक्षाबंधन के महत्व, संस्कार और प्रकृति संरक्षण पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्षा का भाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि गुरु, समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.