Hajipur News: मनरेगा में वित्तीय अनियमितता के मामले में पांच कर्मियों पर कार्रवाई
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: जन्दाहा प्रखंड की ग्राम पंचायत रसुलपुर पुरुषोत्तम में मनरेगा योजनाओं से संबंधित शिकायत की जांच कराई गई। जांच के दौरान परिवाद में वर्णित 09 योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर कुल 5,81,099 रुपये की राशि की वसूली की कार्रवाई की गई।
जांच कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई एवं स्पष्टीकरण की समीक्षा के उपरांत दोष की प्रकृति एवं गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त,वैशाली द्वारा विभागीय प्रावधानों के तहत दण्ड अधिरोपित किया गया है।
दण्ड की कार्रवाई इस क्रम में तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी,जन्दाहा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.