Hajipur News: मधुमक्खी के काटने से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर रामराय पंचायत के वार्ड संख्या एक लखनपुर ताल में एक मासूम की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई। मृतक मासूम विकास पासवान के चार वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार था। मासूम की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
घटना का विवरण घटना को लेकर परिजन और ग्रामीण शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि मृत मासूम अनमोल कुमार मंगलवार की दोपहर घर के पास दुकान से बिस्कुट लाने के लिए गया था। बिस्कुट लेकर जब दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मधुमक्खी ने उसे काट लिया। मधुमक्खी के काटने पर बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मृत मासूम अनमोल की मां राधा देवी घर से बाहर निकलीं और अनमोल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.