Hajipur News: मजार पर की गई चादरपोशी, लगा मेला
हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: चेहराकलां । सं.सू. कटहरा थाना के बकसामा चौक स्थित हाजीपीर अब्दुल रहमान के मजार पर उनकी 19वीं सालगिरह पर चादरपोशी की गई। इस मौके पर एक दिवसीय उर्स मेला का आयोजन भी किया गया। कटहरा थाना की पुलिस दल बल के साथ मेला आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए उपस्थित रही। बताया जाता है कि जिन लोगों की मन की मुरादें पूरी होती है। वही लोगों मजार पर चादर पोशी करते हैं। इस दौरान मेले में मिठाई की दुकानें, झूला, मीना बाजार सहित अन्य दुकानें लगी रही। - अशोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.