Hajipur News: मछली बाजार से महनार स्टेशन रोड पर हर सुबह जाम,गंदगी से भी लोग परेशान
हाजीपुर, नवम्बर 19 -- Hajipur News: महनार बाजार में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार की मुख्य सड़कों से लेकर नालों तक अवैध कब्जा है। वहीं,स्टेशन रोड पर मछली बाजार के कारण हर सुबह तीन से चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह मछली की दुकानें सजते ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगती है। दुकानों और ग्राहकों की आवाजाही के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार स्कूल बसों और अन्य वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर होती है। गंदगी से हादसे का भी खतरा : मछली बाजार के आसपास फेंके गए अवशेषों से दुर्गंध फैलती है। कचरे के आसपास आवारा कुत्तों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.