हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: बरांटी थाना क्षेत्र के लरूई गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मकान ढलाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बराटी थाना की पुलिस को दी।

घटना की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृत मजदूर की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गांव निवासी सीताराम महतो के 35 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है।

हादसे...