हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. चांदपुरा थाना की पुलिस ने आजमपुर शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। थानाध्यक्ष शालिनी कुमारी ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महनार निवासी गोलू कुमार और बिदुपुर के कथौलिया निवासी महेश कुमार पासवान हैं। जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो चोरी का सामान बेचने की बात स्वीकारी।

चोरी का सामान बरामदगी पुलिस ने मंदिर से चोरी पीतल की थाली, झाल, होमदानी एवं अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेज दिया गया। उक्त चोरी की घटना को लेकर चांदपुरा थाना में कांड संख्या 12/26 दिनांक 29 जुलाई को दर्ज की गई है।

घटना की जानकारी दर्ज प्राथमिकी में रंजन सिंह ने बताया है कि आजमपुर स्थित शिव मंदिर में 27 जुलाई की र...