Hajipur News: भूमि विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: कटहरा थाने के तालसेहान गांव से भूमि विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें रवि कुमार पासवान की पत्नी मीणा देवी ने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट कर जातिसूचक गाली देने एवं गांव से भगा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया गया कि शाम के समय अपने निजी जमीन पर साफ-सफाई कर रही थी। अचानक सोनेलाल साह, वशिष्ठ साह, संजय, हिमांशु, धर्मशीला देवी एवं नीलम देवी आ धमके और रास्ते की सरकारी जमीन बताकर मारपीट कर बेइज्जती कर दिया है। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए गांव से भगा देने की धमकी दिया है। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.