हाजीपुर, सितम्बर 14 -- Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता राजीव कुमार उर्फ राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर हत्या की नीयत से शनिवार की रात करीब 9:18 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

घटना का विवरण राजीव ब्रह्मर्षि ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 9:15 बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। दो आगंतुक आए थे,जिनके लिए कार्यकर्ता वसंत यादव ने गेट खोला। गेट बंद करते ही सड़क से घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। कुछ गोलियां बेडरूम तक पहुंच गईं,जबकि कुछ गेट और दीवार पर लगीं।

पुलिस कार्रवाई सीसीटीवी में दिखा कि दो अपराधी बाइक पर घर से कुछ दूरी पर घात लगाए खड़े थे। राजीव ने बताया कि वह रोज रात कुत्ते को ख...