Hajipur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता के भाई की मौत शोक की लहर
हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह के भाई नागेश्वर प्रसाद सिंह की मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गई। वैशाली के चिंतामणीपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बिते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इनके मौत की खबर मिलते हीं विधानसभा मे प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष विधायक अजीत कुमार, मुजफ्फरपुर विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कांगेस नेता धर्मवीर शुक्ला, पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, ललिता देवी, रिपुंजय सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बरूण कुमार सिन्हा आदि शोकाकुल परिजनों से मिल ढाढस बंधाया दुख की घड़ी मे धैर्य का पालन करने की बात कही। -प्रभात कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.