हाजीपुर, नवम्बर 16 -- कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारियां Hajipur News: हाजीपुर । निज संवाददाता नगर के दिग्घीकला पूर्वी स्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष आवासीय कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जम्मेवारी संजीव चौरसिया को सौंपी है। अखिलेश कुमार सिंह को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था की देखरेख के लिए इसी तरह राजीव कुमार ब्रह्मर्षि को ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेवारी, पिंटू शर्मा एवं रोहित कुमार को पेय जल व्यवस्था, डॉक्टर रवि प्रकाश को स्वास्थ्य व्यवस्था की देखरेख, राजीव ब्रह्मार्सी को नगर सज्जा व्यवस्था की देखरेख, प्रभात कुमार सानू को प्...