Hajipur News: भगवानपुर में 80 लीटर देसी शराब के साथ धंधेवाज गिरफ्तार
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के रहसा पोखर के समीप छापेमारी कर 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेवाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेवाज रहसा गांव निवासी महेन्द्र पासवान बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रहसा पोखर के समीप महेन्द्र राम शराब का कारोबार करता है और अपने घर में भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुंचकर छापेमारी कर महेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया एवं घर से चार पोलिथिन में रखी गई 80 लीटर देसी शराब बरामद की। मामले की प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार धंधेवाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेश मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.