Hajipur News: भगवानपुर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, 49.07 फीसदी मतदान
हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: हाजीपुर । नि.सं. भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सहथा पैक्स का निर्वाचन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया गया। निर्वाचन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना की अधिसूचना के आलोक में सहथा पैक्स का मतदान 15 अक्टूबर 2026 को निर्धारित दो मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 7:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक संपन्न हुआ। पैक्स के कुल 856 मतदाताओं में से 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 49.07 रहा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद 15 अक्टूबर 2026 को ही प्रखंड कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.