हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: भगवानपुर में बीते 02 अक्टूबर को उच्चकों ने दो अलग-अलग एटीएम मशीन के पास से एक महीला सहित दो लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर 01 लाख 13 हजार रुपए निकासी कर लिया। इस संबंध में दोनों पीड़ित ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।

घटना का विवरण भगवानपुर निवासी सतीश प्रसाद सिंह द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा है की बीते 02 अक्टूबर को सुबह करीब 09 बजे एसबीआई के एटीएम से पैसे निकासी करने गए थे। लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकला। पास खड़े दो युवक ने बोला की बाबा एटीएम कार्ड दिजिए हम पैसा निकाल देते है। उसी समय मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके बाद हम घर चले गए। उसके बाद मेरे एटीएम कार्ड से 02 अक्टूबर को ही 40 हजार रुपए एवं 03 अक्टूबर को 40 हजार रुपए समेत कुल 80 हजार रुपए की निकासी कर ली गई।

दूसरी घटना की रिपोर्ट ...