Hajipur News: भगवानपुर अड्डा चौक पर करेंट से पूर्व मुखिया पुत्र की मौत
हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत किरतपुर राजाराम पंचायत की पूर्व मुखिया किरण देवी एवं दिलीप साह के पुत्र गोलू कुमार उर्फ बच्चा बाबू की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृत युवक गोलू की शादी बीते मई महीने में ही हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दुकान में कोयले के चूल्हे में हवा लगाने के लिए पंखा सेट करने के दौरान आए करंट की चपेट में। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक गोलू प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह करीब सात बजे भगवानपुर अड्डा चौक स्थित अपने साहु मिष्ठान दुकान पर आया था। दुकान खोलने के बाद वह कोयले का चूल्हा जलाया। चूल्हा में हवा के लिए पंखा लगा रहा था, इसी बीच पंखा में करेंट उतर आया और गोलू करेंट की चपेट में आ गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.