Hajipur News: ब्याज का रुपया मांगने पहुंचे लोगों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के गौसपुर बरियारपुर गांव निवासी पवन सिंह की पत्नी अंजू कुमारी ने अपने पुत्र के साथ मारपीट किए जाने के मामले में राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही चार लोग ब्याज का रुपया मांगने उनके घर पहुंचे थे। आर्थिक तंगी के कारण ब्याज की राशि देने में असमर्थता जताने पर आरोपितों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उनके पुत्र के हाथ में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद घायल का इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.