हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. चांदपुरा थाना क्षेत्र के मधौल निवासी रामईश्वर सिंह के पोते और श्याम नंदन सिंह उर्फ डब्लू सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार का बीती रात बोधगया के सिजुआ मोड़ के पास ट्रक और कार की टक्कर में मौत हो गई। कार में आग लग जाने के कारण जलने से दो युवकों का मौके पर जलकर मौत हो गई। वहीं ऋषभ को गंभीर स्थिति में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।

परिवार में कोहराम ऋषभ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्याम नंदन सिंह अपने परिवार के साथ हाजीपुर के राम प्रसाद चौक के पास राजपूत कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। श्याम नंदन सिंह का ऋषभ इकलौता व अविवाहित पुत्र था। वहीं एक पुत्री है, जिसका विवाह हो चुका है।

घर बनाने की यो...