हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के जंदाहा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पासबुक अपडेट मशीन के पास से एक व्यक्ति के झोला से 30 हजार रुपए की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जंदाहा थाना की चकमहदीन निवासी रामेश्वर ठाकुर ने अज्ञात के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि दोपहर करीब 1 बजे वह स्टेट बैंक जंदाहा शाखा से अपने खाता से चेक के माध्यम से 30 हजार रुपए की निकासी किया था। जिसे अपने झोला में रखकर बैंक के बाहर लगे पासबुक अपडेट मशीन के पास से पासबुक अपडेट करा रहा था। उसी दौरान उसके झोला से किसी अज्ञात चोर द्वारा झोला में रखे 30 हजार नगद चोरी कर ली गई। बताया गया है कि वह अपनी पत्नी के इलाज करने को लेकर अपने बैंक खाता से पैसा निकासी किया था। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी ह...