Hajipur News: बेलसर में शराब के साथ एक करोबारी गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के सीवन चौक पर संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने शनिवार को शराब के साथ एक शराब कारोबारी को धर दबोचा। पुलिस शाम को विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यकि को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक बोरे से कुल 3 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई,जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन पंचायत के मौना महिमा गांव निवासी कसेन्द्र पासवान के पुत्र उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार करोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। -संतोष कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.