हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के बरहटिया गांव में रविवार कि रात पिता-पुत्र ने अपने ही ग्रामीण का मोटर पंप खोलकर ले गये। जब पीड़ित व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो दोनों ने गाली गलौज एवं हथियार का भय दिखाकर भगा दिया। इस सम्बंध में ग्रामीण राजेश्वर प्रसाद ने सोमवार को थाने में पिता पुत्र के खिलाफ मोटर चोरी करने, सोने का लॉकेट छीनने तथा मारपीट कर जख्मी कर देने का लिखित शिकायत की है। लिखित शिकायत में कहा गया हैं कि रविवार की रात्रि को उनके ही ग्रामीण शिव कुमार सिंह एवं उनके पुत्र सौरभ कुमार द्वारा खेत में लगे मोटर खोलकर ले जा रहे थे। पुत्र सौरभ कुमार ने अवैध हथियार दिखाया तथा केस न करने की धमकी देते हुए पिता पुत्र ने मारपीट की। अगले सुबह जब जब मोटर खोलने को लेकर पूछने गये तो पिता पुत्र ने फिर गालीगलौज एवं मारपीट की। वहीं आरोप ...