हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को सप्तमी के दिन सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बेलसर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच पट खुलते ही श्रद्धालु माता का भव्य दर्शन के लिए पहुंचने लगे। प्रखंड में बेलसर बाजार के अलावे जारंग, मौना मलंग, साइन, नगवां सहित एक दर्जन जगहों पर दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले का भी शुभारंभ सप्तमी के दिन से ही शुरू हो गया है। पंडालों को भव्य तरीकों से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना, दर्शन को उमड़ी भीड़ प्रशासन की ओर से नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह जगह शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रख...