Hajipur News: बेलसर में नशे में धुत युवक ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के कृष्णनगर गांव में नशे में धुत एक युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे कुछ देर के लिए गांव में अफरातफरी मच गई। वह काफी देर तक लोगों को हथियार दिखाकर एवं फायरिंग कर लोगों में दहशत पैदा करता रहा। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामलें की तहकीकात की तथा आरोपित को अपने गिरफ्त में ले लिया। लेकिन जिस अवैध हथियार से उसने फायरिंग की उसे कहीं छुपा दिया। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। आरोपित की पहचान कृष्णनगर गांव निवासी श्याम किशोर सिंह के पुत्र पिंटू सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि युवक नशे में हैं तथा उसे उक्त हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा उचित कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.