Hajipur News: बेलसर में देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मझौली गांव में छापेमारी कर करीब साढ़े चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी मच्छू राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मझौली गांव निवासी मच्छू राय अपने घर से चोरी-छिपे अवैध देसी चुलाई शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे के पास रखे एक प्लास्टिक के डिब्बे की तलाशी ली। जांच में उसमें से करीब साढ़े चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.