Hajipur News: बेलसर में उत्पाद विभाग एवं पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कटारु चकमहमद गांव में उत्पाद विभाग और बेलसर पुलिस द्वारा बारी-बारी से छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 120 कार्टन से ऊपर विदेशी शराब की बरामदगी हुई। उत्पाद विभाग ने सबसे पहले एक फूस की झोपड़ी विभिन्न ब्रांड के करीब 606 लीटर विदेशी शराब जब्त कर अपने साथ ले गई।
आगे की कार्रवाई फिर कुछ देर बाद एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने कर्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर के घर के पास से ईंट के टाल में छिपाकर रखे करीब 456 लीटर शराब को बरामद किया। रविवार की देर रात हुई पुलिस के इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी बात जो सामने आ रही हैं उसके अनुसार उस रात मद्य निषेद्य विभाग ने भी उक्त स्थल के पास छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.