हाजीपुर, नवम्बर 25 -- Hajipur News: बेलसर पुलिस ने हाल के दिनों में नदी किनारे अवैध रूप से संचालित देसी शराब बनाने वाले अड्डे को चिन्हित कर उसे नष्ट करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया है। लेकिन इसमें लिप्त कारोबारी को उस अनुपात में पकड़ने में फिसड्डी साबित रही है। बुधवार को भी क्षेत्र के जारंग पंचायत के जारंगी वाया नदी के झाड़ी में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक शराब भट्टी को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने शराब बनाने के उपकरणों सहित करीब 1800 लीटर देसी जावा विनष्ट किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध देसी शराब के निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जारंगी गांव स्थित वाया नदी के झाड़ी में एक अड्डे को चिन्हित किया गया। लेकिन पुलिस को देखते ही मौके पर मौ...