Hajipur News: बेलसर थाने में अब एफआईआर की व्यवस्था शुरू
हाजीपुर, जुलाई 4 -- Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर । सं.सू. बेलसर थाना अब अपने पूरे अस्तित्व में कार्य करना शुरू कर दिया है। पहले बेलसर ओपी और फरवरी 2024 में इसे थाना का दर्जा मिला, लेकिन लगभग दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी यहां एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। यहां से लगभग 13 किमी दूर वैशाली थाना में लोगों की शिकायतों की एफआईआर दर्ज की जाती थी।
नई व्यवस्था का शुभारंभ शनिवार से विधिवत पहली एफआईआर दर्ज कर नई व्यवस्था का शुभारंभ कर दिया गया। इस थाने की पहली एफआईआर शनिवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस थाने की पहली एफआईआर 01/2026 एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना के रूप में दर्ज की गई है। इसके साथ ही अब लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। पहले शिकायत की कॉपी वैशाली थाने में चौकीदार के माध्यम से वैशाली थाना में भेजी जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.