हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: बेलसर पुलिस ने मनोरा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह शराब लोडेड एक कार सहित शराब की बड़ी खेप को जब्त करने में कामयाब रही। मद्य निषेध विभाग की सूचना पर एसडीपीओ-2 सदर गोपाल मंडल के नेतृत्व में बेलसर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मनोरा स्थित काली मंदिर के पीछे छापेमारी की। इस दौरान टीम द्वारा एक विदेशी शराब लोडेड काले रंग की कार सहित काफी संख्या में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आयी। पुलिस ने मौके से एवं जब्त कार से 180 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। हालांकि,पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी कार चालक एवं मालिक सहित संलिप्त धंधेबाज के विरुद्ध मामला दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कटारु चिन्तामनपुर ...