Hajipur News: बेलसर : घर के अंदर रखी शराब की खेप बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: एक तरफ बिहार में शराबबंदी है। वहीं दूसरी ओर शराब की छोटी-बड़ी खेप भी बाहर से शराब तस्कर चोरी छिपे मंगा रहे हैं। पुलिस भी इन खेपों को पकड़ने में मुस्तैदी दिखा रही है। हद तो तब हो गई जब शराब के करोबारी अपने घर में ही शराब की खेप मंगवाकर चोरी-छिपे खरीद बिक्री कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेलसर थाने के सोरहत्था ताल रोहुआ गांव में देखने को मिला है। यहां बुधवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की तथा मौके से गृहस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक घर से 15 कार्टून से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से गृहस्वामी लालू साहनी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल और स्थानीय चौकीदार के साथ धावा बोला।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.