Hajipur News: बेएसा वैशाली की जिला कोर कमिटी का चुनाव 13 सितंबर को
हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: बिहार कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई (बेएसा वैशाली) की जिला कोर कमिटी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। जिला कोर कमिटी के कुल सात पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। इनमें जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पद शामिल हैं। जिला निर्वाचन समिति के अध्यक्ष गुंजन प्रियदर्शी ने बताया कि चुनाव के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन समिति के अनुसार मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.