हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Hajipur News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी की जीत पर स्नातक मतदाताओं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविदों, शिक्षकों ने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र,फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने कहा कि आज के समय में किसी राजनीतिक दल को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करना आदमी की छवि, आम लोगों से जुड़ाव व विकास जीत की भूमिका निभाता है। उनकी जीत ने यह साबित किया है कि पार्टी विशेष जीत में मायने नहीं रखती है। बधाई देने वालों में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ राजापाकर के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, संघ के संयोजक राजेश कुमार राय, खुर्शीद आलम, राजीव कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि अनिल कुमार, स...