हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नव नियुक्त बिहार प्रदेशध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक कार्यभार संभालने के बाद पहली शनिवार को हाजीपुर पहुंचे। नगर के अनजानपीर चौक पर युवा जिलाध्यक्ष पवन राज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेशध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस के पास अवस्थित पार्टी के संस्थापक सह पद्म भूषण रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद अशरफ अंसारी, लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह और प्रदेश प्रधान महासचिव नन्द कुमार पासवान ने भी रामविलास पासवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वागत समारोह सर्किट हाउस परिसर में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के न...