Hajipur News: बुजुर्ग लाभुकों के घर पहुंचकर डीएम ने स्वयं वितरित किया खाद्यान्न
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता बुजुर्ग एवं असहाय लाभुकों को जन वितरण प्रणाली की दुकान तक राशन लेने के लिए होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा शुरू की गई घर तक खाद्यान्न पहुंचाने की पहल को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गति प्रदान की। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी स्वयं हाजीपुर सदर प्रखंड के एक पंचायत में पहुंचीं और 80 वर्ष से अधिक आयु के चार बुजुर्ग लाभुकों के घर जाकर स्वयं अपने हाथों से उन्हें खाद्यान्न प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बुजुर्ग लाभुकों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें मिल रहे खाद्यान्न एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पात्र कलाकारों को मिलेगी वित्तीय सहायता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.