हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- महुआ में परीक्षा और आत्मरक्षा प्रशिक्षण Hajipur News: बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा महुआ के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में और कदाचार मुक्त ली जा रही है। शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण के बीच स्वच्छ माहौल में परीक्षा ली गई। प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर होने के कारण कॉलेज प्रशासन को थोड़ी परेशानी भी आ रही है। हालांकि कालेज प्रशासन अपने बलबूते यह परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में ले रहा है। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ से महुआ गुलजार बना है। यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा और अक्षयवट कॉलेज महुआ को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों पर परीक्षा कॉलेज प्रशासन अपने बलबूते ले रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ से कॉलेज का क्...