हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत और एनडीए की जीत का दावा Hajipur News: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान करने जाने के दौरान देसरी प्रखंड क्षेत्र के बिलट चौक पर भव्य स्वागत किया गया। देसरी प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन एनडीए के साथ है और गठबंधन ...